बख्शी का तालाब: बीकेटी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बाइक की डिक्की से रुपये चोरी करने वाला दबोचा
बीकेटी पुलिस ने बाइक की डिक्की से रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.15 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार किशुनपुर मजरा मदारीपुर निवासी व्यापारी राजेश गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बीकेटी बाजार में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की से करीब 1.20 लाख रुपये रखा बैग चोरी हो गया।