पटियाली क्षेत्र के गंजडुंडवारा रोड पर शिवांगी ढाबे के पास मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दृश्यता कम होने पर सड़क हादसा हो गया। कौशांबी डिपो की रोडवेज बस इंटरलॉकिंग ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस चालक नीरज तथा परिचालक विवेक घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया।