जसाई गांव में फोर्ट्यूनर कार पर सनसनीखेज फायरिंग का मामला, कुख्यात गैंग सरगना 'गब्बर' गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल बरामद
मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम जसाई में फोर्ट्यूनर कार पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले कुख्यात शातिर गैंग के सरगना आरोपी गब्बर सिंह को पुलिस ने एक साल बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल दो देशी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,दो खाली मैगजीन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।