बुधवार शाम रोशनाबाद जिला विकास भवन पर चल रहे आंगनवाड़ी वर्कर्स के धरने को समर्थन देने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत पहुंचे। कई कांग्रेसियों के साथ यहां पहुंचे हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आंगनवाड़ी वर्कस से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स की सभी मांगे जाए और कांग्रेस इनका पूरा समर्थन करती है।