धौलपुर: एडीजे ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे धौलपुर रेखा यादव ने सखी वन स्टॉप सेन्टर का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया। वन स्टॉप सेंटर में आवासित सभी महिला व बालिकाओं से भी पूछताछ कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।