गुना में बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बारात में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद केंट थाना क्षेत्र के केंट रोड पर डीजे के साथ बारात निकाली जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराया। बिना डीजे के बारात आगे बढ़ी। पुलिस ने संबंधित संचालक पर चालानी कार्रवाई की बात कही है।