सवायजपुर: दो शातिर चोर नकदी और बाइक सहित पाली पुलिस के हत्थे चढ़े, कई वारदातों का हुआ खुलासा
पाली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और चोरी की वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 17,700 रुपये नगद और एक एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ। मुखबिर की सूचना पर इन्द्रपाल और राजीव निवासी कस्बा पाली को गिरफ्तार किया।