रामनगर: कटियारा में शव रखकर रोड जाम करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में 15 नामजद व 40-50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
कटियारा गांव में जितेंद्र चौहान का शव रखकर रोड जाम करने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 15 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा। रामनगर पुलिस आज बुधवार की दोपहर मामले की जांच कर रही है। जितेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कोतवाल सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए।