शनिवार को मखदुमपुर प्रखंड का पिपरा गांव पूरे दिन उत्सव के माहौल में डूबा रहा। सुबह से ही गांव में हलचल तेज हो गई थी, क्योंकि क्षेत्र के लोगों का तांता नव–निर्वाचित विधायक सूबेदार दास को बधाई देने के लिए लगातार लग रहा था। गांव और आसपास के इलाकों से आए समर्थकों ने उत्साहपूर्वक ढोल–नगाड़ों की थाप पर शाम 6 बजे तक बधाई देते रहे।