जबलपुर: कांग्रेस के चक्काजाम पर भाजपा के नीरज सिंह का पलटवार, कहा- 'वादा खिलाफी का जवाब दे कांग्रेस'
मध्यप्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदेशव्यापी चक्काजाम पर अब सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज सिंह ने कांग्रेस के इस कदम पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि चक्काजाम करने से पहले कांग्रेस को किसानों से की गई अपनी वादाखिलाफी का जवाब देना चाहिए। भाजपा के अनुसार, मध्यप्रदेश आज कृषि के क्षेत्