घाटमपुर के कस्बा पतारा में प्रेमिका के परिजन शादी कराने के लिए नहीं माने तो युवक ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव लटकते देखा तो फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।