नीमडीह: राहगीरों को रुला रहा पितकी रेलवे फाटक, दो दिनों से 5-5 किमी लंबा जाम
नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक पर पिछले दो दिनों से भीषण जाम लग रहा है. लगातार ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक हर पांच मिनट पर बंद हो रहा है, जिससे दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग रही है. जाम में हजारों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे और मरीजों, स्कूली बच्चों, दैनिक यात्रियों तथा ट्रक चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. रविवार शाम