धौलपुर: प्रांसुख का नगला के समीप मिट्टी के ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
प्रांसुख का नगला के समीप शनिवार शाम के समय मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। काल बनकर आए इस ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक हादसे में बाइक सवार भुम्मा का नगला प्याऊ बसेड़ी निवासी धर्मेंद्र पुत्र देवी सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हादसा करने वाले ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीर मौक