बिंदकी: बकेवर कस्बे में अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे में रविवार की रात करीब 9:00 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक अमित उम्र 25 वर्ष पुत्र अशोक निवासी ग्राम मोहीपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।