सिकंदरा: जैनपुर के पास छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल, चालक की लापरवाही की आशंका
राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे छात्रों से भरी एक निजी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहीं घायल छात्र कन्हैया पाल को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्था