मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार मार्ग पर वन विभाग की टीम ने ओवरलोड भस्सी लदा ट्रक पकड़ा, भवानीपुर चौकी को सौंपा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार मार्ग पर वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह 8:30 बजे अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए। ओवर लोड भस्सी से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। जांच के बाद ट्रक को चौकी भवानीपुर लाया गया। जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुकृत वन क्षेत्र अधिकारी। हिमांशु कुमार ने बताया कि। मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।