छतरपुर: डॉ सना पर लगे रिश्वत और लापरवाही के आरोपों की होगी जांच, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने गठित की कमेटी
छतरपुर में डॉक्टर सना पर मरीज के ऑपरेशन में लापरवाही और रिश्वत लेने के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ शरद चौरसिया ने मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मामला संज्ञान में आया है। डॉ की मूल पदस्थापना ईशानगर सिविल अस्पताल में है।