बीसलपुर: हेमपुर गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
थाना बिलसंडा क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 100 प्रतिशत झुलसे युवक के परिजन सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।