नौहट्टा: नागाटोली गांव में ओलावृष्टि, वीडियो हुआ वायरल
नागाटोली गांव में ओलावृष्टि, वीडियो हुआ वायरल रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र स्थित नागाटोली गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर तक लगातार ओले गिरते रहे, जिससे खेतों और फसलों को नुकसान होने की आशंका है।