हुसैनगंज: हुसैनगंज में बाइक की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
हुसैनगंज थाना के हुसैनगंज में बाइक के धक्का लगने से एक महिला मंगलवार की सुबह 8 बजे घायल हो गई है। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने ईलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिवान के डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।