गुरारू: पत्रकार अमित कुमार से मारपीट पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी व पत्रकार सुरक्षा की मांग
Guraru, Gaya | May 25, 2026 गुरुआ प्रखंड में दैनिक भास्कर के पत्रकार ग्राम गेंद बिगहा निवासी अमित कुमार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गया इकाई में भारी आक्रोश है। यूनियन ने इस घटना को लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता की गरिमा पर हमला बताया है।