सतगावां: प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अंचल अधिकारी ने अनिश्चितकालीन धरना करवाया समाप्त
प्रखंड मुख्यालय परिसर में महागठबंधन का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। 9 मार्च को प्रखंड में बालू ट्रैक्टर चालकों के धड़पकड़ समेत विभिन्न ज़नसमस्याओं को लेकर महागठबंधन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। मंगलवार को अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक ने धरना स्थल पर पहुंचकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ घंटों बातचीत कर जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।