श्योपुर: ग्राम नागरगांवडा में मेढ़ काटने की बात को लेकर हुई मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नागरगांवडा में मेड काटने की बात को लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे मारपीट करर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को शाम 6 बजे दी है।