श्योपुर: डीईओ ने किया समर कैम्प का अवलोकन, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर जारी
कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में गत 5 मई से 5 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान काॅलेज ग्राउंड एवं बायपास पार्क पर फुटबाल, कराते, खो-खो, हाॅकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, व्हालीबाल, कबड्डी खेलो में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।