श्योपुर: एककुंडीय रूद्रमहायज्ञ एवं पशुपतिनाथ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय आयोजन आरंभ
श्योपुर। पाली रोड स्थित जाटखेडा हनुमान मंदिर पर रविवार को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ एककुंडीय रूद्रमहायज्ञ एवं पशुपतिनाथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत हो गई। सात दिवसीय इस आयोजन का समापन 25 मई को विशाल भंडारे के साथ किया जायेगा।