पनागर: बरेला में आबकारी विभाग 'नतमस्तक', प्रिंट रेट को ठेंगा, ठेकेदार की 'ओवर रेटिंग' का वीडियो वायरल
आबकारी विभाग की नाक के नीचे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए शराब ठेकेदार आकर्ष जैसवाल की बरेला दुकान पर इन दिनों 'ओवर रेटिंग' का खुला खेल चल रहा है। शराब शौकीनो की जेब पर डाका डालते हुए ₹180 का पव्वा सीधे ₹210 में बेचा जा रहा है, यानी हर पव्वे पर ₹30 की सीधी और बेखौफ अवैध वसूली की जा रही है। इस खुलेआम लूट का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेल्समैन बिना