चंदिया: खेत से ₹35 हजार का समर्शियल पंप चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 12, 2026 उमरिया जिले की चंदिया तहसील के ग्राम जोगिन में चोरी का मामला सामने आया है। यहां राधे लाल यादव (70 वर्ष) के खेत से अज्ञात चोर फ्रीडम कंपनी का समर्शियल पंप चोरी कर ले गए। चोरी गए पंप की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 100/26 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज हुई।