थाना नवाबगंज के गांव भारत नगर निवासी ब्रह्मावती पत्नी रामस्वरूप अपने घर पर साफ-सफाई कर रही थी।तभी पड़ोसी की एक महिला ने उनके दरवाजे के सामने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। ब्रह्मावती ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस पर ब्रह्मावती,विकास,विमल और ज्योति घायल हो गई। चार नामजद लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है।