निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को अनूपशहर विधानसभा के सभी मतदान केंद्रो पर मतदाता सूची का वाचन किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अपने नाम की जांच करने और त्रुटियों को समय पर सुधारने का अवसर प्रदान करना था। शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइजर समय पर उपस्थित रहे।