इटावा: कलैक्ट्रेट में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने एनएचएम में समायोजन करने के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया है
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 कलैक्ट्रेट में कोविड 19 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन करने के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि कोविड काल के दौरान भर्ती किये कर्मचारियों की सेवाएं निरन्तर चालू रखी जाए, आउटसोर्सिंग कर्मचारियो को एनएचएम में समायोजित किया जाए। इन मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया है।