गायघाट: थलवारा गांव में जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के थलवारा गांव में जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान थलवारा गांव के मिथिलेश सहनी का 12 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार बताया गया है।