खंडवा नगर: मानसून पर अलनीनो का प्रभाव , कही सूखा तो कही तेज़ बारिश का दौर ,अब तक 56.0 मिमी बारिश हो चुकी, ये पिछले साल से 55.4 कम
जिले में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन इसकी चाल बेहद सुस्त और अनिश्चित बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को शहर सहित जिले में बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। करीब 1 घंटे में 25 मिमी बारिश हुई। जिले की औसत बारिश 808 मिमी है। अब तक 56.0 मिमी बारिश ही हुई है। पिछले साल इस समय तक 111.4 मिमी बारिश हुई थी। जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे की है