औरैया: लछियामऊ निवासी युवक ने अस्पताल की एक महिला पर घर में गलत उपचार कराने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लछियामऊ निवासी आनंद कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एक महिला पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी सपना को गलत उपचार दिया गया। जिससे उसकी मौत हो कई। पीड़ित ने गलत उपचार का आरोप लगाया है। उसका कहना है महिला द्वारा जबरन अपने घर में ही उसका प्रसव कराए जाने का आश्वासन दिया था।