बीसलपुर: बीसलपुर में भाई की हत्या का आरोप लगाया, सीओ को दिया शिकायती पत्र
छात्र अनुज शर्मा की चार दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने नया मोड ले लिया है। मृतक के भाई ने पुलिस क्षेत्राधिकार कोशिकायती पत्र देकर भाई की हत्या होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आग्रह किया है। विगत 24 अप्रैल को गांव अमरा करोड के खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर छात्र अनुज शर्मा का शब लटका पाया गया था।