बालोद: मरारपारा में किराए के मकान में चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर 2 किलो गांजा के साथ सप्लायर को दबोचा
Balod, Balod | Jun 26, 2026 बालोद पुलिस ने शहर के मरारपारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए से अधिक आंकी गई है। आरोपी पिछले तीन महीने से मरारपारा में किराए के मकान में रहकर जिले में गांजा की सप्लाई कर रहा था।