चांदवा: पहली सोमवारी को चंदवा के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पवित्र सावन महीने की पहली सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बोल बम के उद्घोष से पूरा दिन भक्तिमय का वातावरण रहा।वहीं सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अलौदिया व लुकुईया से बड़ी संख्या में महिलाएं देवनद तट पहुंच कलश में जल भरकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया।