रॉबर्ट्सगंज: शाहगंज में ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी का आगमन 11 मई को, मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
शाहगंज क्षेत्र में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन आगामी 11 मई को अपरान्ह 3 बजे मां शिवदेवी पीजी कालेज , शाहगंज में होगा, जानकारी गुरुवार मां शिवदेवी पीजी कालेज प्रबंधन ने दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और अपना आशीर्वचन देंगे । विद्यालय प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय ने क्षेत्रीय जनों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील किया