आगरा: गूदड़ी मैदान के पास कारखाने की सफेद धातु गबन करने वाले 2 कारीगर गिरफ्तार, पुलिस ने 2.750 किलो धातु की बरामदगी की
Agra, Agra | Apr 10, 2026 आगरा के थाना एमएम गेट पुलिस ने कारखाने से सफेद धातु गबन करने के मामले में दो कारीगरों को गूदड़ी मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2.750 किलो सफेद धातु बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कर्ज और लालच के चलते धातु गबन कर बेचने की योजना बनाने की बात कबूल की।