आरोन: राघोगढ़ रोड पर आरोन में वन विभाग रेंज के पास छोटा हाथी ने हाथ ठेला में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल मामला दर्ज
आरोन थाना के राघोगढ़ रोड पर वन विभाग कार्यालय रेंज के पास बीते रोज तेज रफ्तार छोटा हाथी ने सड़क किनारे हाथ ठेला में टक्कर मार दी। 4 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी मकान अहिरवार ने पुलिस को बताया, चक्की संचालक मुकेश साहू के साथ ठेला पर बैठा था, टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए, आरोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।