श्रीनगर: पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी कर 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की, एक गिरफ्तार और एक फरार
श्रीनगर पुलिस ने रविवार को दो बजे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर छापेमारी कर कुल 13 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 6 स्थित खोखा गांव में विनय साह के घर पर छापेमारी कर 8 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।