मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की सेमरी गांव में दिनदहाड़े हुई छीनैती का खुलासा नहीं हुआ, ग्रामीणों में रोष
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी ममता देवी पत्नी सीताराम यादव अपने घर के पास स्थित किराना की दुकान पर बैठी थी दो युवक मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे गुटखा लेने के बहाने झपट्टा मारकर ममता के गले से सोने की लॉकेट छीन कर फरार हो गए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा न किए जाने पर सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया।