मैनपुरी: ओछा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
ओछा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी मंजू पत्नी सचिन का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर शव लटकता मिला। वहीं मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर मंजू की मारपीट के बाद फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का डॉक्टरो के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।