करनैलगंज: कोंचा कासिमपुर के पास बुलेट और इनोवा में हुई जोरदार भिडंत, बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल
गुरुवार लगभग 2 बजे कोंचा कासिमपुर के पास बुलेट और इनोवा में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमे बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। SHO ने बताया कि घायल बुलेट सवार युवक को गोंडा रेफर किया गया है।