बरेली: जिला पूर्ति कार्यालय पर DM ने किया छापा, हाजिरी से फाइलों तक की जांच, सुस्त कर्मचारियों की लगाई क्लास
जिला पूर्ति कार्यालय में डीएम ने अचानक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और कामकाज की गहन जांच की। फाइलों, लंबित मामलों और जन शिकायतों की समीक्षा में कई जगह ढिलाई मिली, जिस पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य प्राथमिकता से जल्द निपटाए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।