जंदाहा प्रखंड में अवस्थित बरेला झील सलीम अली पक्षी आश्रयणी का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही बरैला झील राज्य के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित हो जाएगा। इसको लेकर बरैला झील का निरीक्षण जिला पदाधिकारी के द्वारा सोमवार किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता (आपदा), जिला भू- अर्जन पदाधिकारी मौजूद थे।