जांजगीर: तेंदुआ धाम में सीएम साय ने किया पादुका पूजन, राम कथा में भी हुए शामिल
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम, कुरियारी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी कौशल्या साय के साथ पादुका पूजन में भाग लिया। आश्रम में आयोजित 9 दिवसीय भव्य राम कथा में देशभर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा का वाचन रामभद्राचार्य द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।