सूरजपुर: मिशन गाँव चलो अभियान के तहत गांगीकोट में पंचायत और बूथ कमेटी का गठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के "मिशन गाँव चलो अभियान" के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगीकोट में पंचायत एवं बूथ कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, ग्रामीण स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।