बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित को किया गिरफ्तार, जो जिलाबदर आरोपित है
Baghpat, Bagpat | May 21, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार की सुबह करीब साढे 11 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने जिलाबदर आरोपित हिस्ट्रीशीटर अमित निवासी बसौद को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर अमित के विरुद्ध खेकड़ा, थाना सिंघावली अहीर, कोतवाली बागपत, बालैनी व बिनौली थाने में विभिन्न मुकदमें पंजीकृत है।