बैरगनियां: बैरगनिया पहुंचे सांसद लवली आनंद व पूर्व सांसद आनंद मोहन, एसडीएम बने राहुलेंद्र कुमार और वेलफेयर पदाधिकारी सुष्मिता
बैरगनिया नगर परिषद की सभापति सिंधु गुप्ता के आवास पर गुरुवार को खुशी का माहौल रहा। सांसद लवली आनंद एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने उनके आवास पहुंचकर ब्रजमोहन कुमार के पुत्र राहुलेंद्र कुमार के एसडीएम बनने तथा सिंधु गुप्ता की पुत्री सुष्मिता गुप्ता के वेलफेयर पदाधिकारी बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।