झांसी: जिले में तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार, भीषण गर्मी में नींबू के दाम ₹200 प्रति किलो तक पहुंचे
Jhansi, Jhansi | May 19, 2025 झांसी में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। सोमवार की दुपहर 4 बजे झांसी का तापमान 46.1 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह ने बताया कि 25 मई से नौ तपे शुरू होने वाले हैं जिसके चलते अभी तापमान और बढ़ेगा। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए नींबू सबसे बड़ा सहारा बन रहे हैं। नींबू भी अब ₹200 प्रति किलो बिक रहा है।